{"_id":"5cc0a480bdec2214367b95c3","slug":"21556128896-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में मिलीं खामियां ही खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में मिलीं खामियां ही खामियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण में खामियां ही खामियां मिली। मंगलवार को हुए निरीक्षण की रिपोर्ट बुधवार तक तैयार हो सकी। अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों की संख्या 110 हो गई है। वहीं कई स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहद खराब मिला।
डीएम के आदेश पर मंगलवार को अधिकारियों की टीमें लगाकर परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कराया गया। मंगलवार शाम तक 97 शिक्षकों के अनुपस्थित पाए जाने की रिपोर्ट आई थी, लेकिन बुधवार को भी कुछ अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट थी। अनुपस्थित मिले शिक्षकों की संख्या 110 हो गई है। इतने बड़े स्तर पर शिक्षकों के अनुपस्थित पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उधर, निरीक्षण के दौरान खामियां सामने आईं। बुढ़ाना ब्लॉक के एक स्कूल में 350 में से सात ही छात्र-छात्राएं मौजूद मिले। सदर ब्लॉक के एक स्कूल में शिक्षक राष्ट्रपति का नाम नहीं बता पाए। एक शिक्षक जनवरी की स्पेलिंग भी नहीं बता सके। एक स्कूल में ऐसा भी मामला सामने आया कि शिक्षक बीए की फुल फार्म भी नहीं बता पाए। इन सब बिंदुओं को अधिकारियों ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में शामिल किया है। बीएसए योगेश शर्मा ने बताया कि अनुपस्थित मिले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।