फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सेना के जवानों पर हमला होना कायराना हरकत: उलमा

सेना के जवानों पर हमला होना कायराना हरकत: उलमा

Fri, 15 Feb 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
सेना के जवानों पर हमला होना कायराना हरकत: उलमा
सेना के जवानों पर हमला होना कायराना हरकत: उलमा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कश्मीर के पुलवामा में सेना के जवानों पर हुए आतंकी हमले की उलमा ने कड़ी निंदा की है। दारुल उलूम अशरफिया के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी ने कहा कि जिन लोगों ने सेना के जवानों पर यह हमला किया और वह उसको इस्लाम का हिस्सा बता रहे हैं, तो ऐसे लोगों को पता होना चाहिए कि इस्लाम इसकी हरगिज इजाजत नहीं देता की जेहाद के नाम पर बेगुनाहों का कत्ल किया जाए। इस्लाम में इस तरह के अमल को सरासर नाजायज करार दिया गया है। कहा कि सरकार को इसकी तरफ ध्यान देना चाहिए कि आखिर इतनी मजबूत फौज और मजबूत सिस्टम होने के बावजूद हमला करने वालों के लिए चारों तरफ से दरवाजे क्यों खुल गए। इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

चारों ओर से यही पुकार-जवानों की शहादत का बदला ले सरकार
देवबंद। कश्मीर के पुलवामा में सेना के जवानों पर आतंकी हमले की विभिन्न संगठनों ने निंदा करते हुए सरकार से इसका मुंहतोड़ जवाब दिए जाने की मांग की है। राष्ट्रीय परशुराम सेना की बैठक में अध्यक्ष प्रिंस कोशिश ने सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि अब देश का युवा और बर्दाश्त नहीं करेगा। महामंत्री प्रियंाशु ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह जवानों की शहादत का बदला ले। इस मौके पर मोहित शर्मा, अजय शर्मा, मुकुल शर्मा, प्रिंस शर्मा, तुषार शर्मा आदि मौजूद रहे। दैनिक रेल यात्री संघ की शोकसभा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर डा. राकेश धीमान, इलम चंद कश्यप, श्रवण कुमार, हरीश, मंगू आदि मौजूद रहे। सिटीजन क्लब की शोकसभा में आतंकी हमले की निंदा की गई और शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष भूदत्त शर्मा, सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत सरकार पाकिस्तान से सख्ती के साथ निपटे। इंद्रपाल सेठी, अरविंद कुमार, प्रदीप बंसल, तहसीन खां, बिजेंद्र गोयल, डा. जेपी उपाध्याय, मो. राशिद, डा. बीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed