{"_id":"5c59e2c6bdec227376727cdf","slug":"21549394630-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को संस्कारित शिक्षा दें: शिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को संस्कारित शिक्षा दें: शिवानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को संस्कारित शिक्षा दें: शिवानी
शाहपुर। जैन साध्वी सुभूषण मति माता जी की परम शिष्या ब्रह्मचारिणी शिवानी दीदी ने कहा कि विद्यार्थी देश की नींव होते हैं।
कस्बे के आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में शिवानी जैन ने कहा कि विद्यार्थी देश की नींव होने के साथ रीढ़ की हड्डी के समान होते है, इसलिए शिक्षक विधार्थियों को संस्कारवान शिक्षा देकर देश को मजबूत करने का कार्य करे । उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रथम गुरु मां होती हैं, किंतु विद्यार्थी के प्राण शिक्षक होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को भी संस्कारित होने की आवश्यकता है। देश ही नहीं अपितु विदेशों में जितने भी संत , महापुरुष हुए हैं , उन संस्कारित गुरुओं ने अपने शिष्यों को अच्छे संस्कार दिए। कालेज के निदेशक डॉ सत्यवीर आर्य ने कहा कि पुरातन छात्रा ब्रह्मचारिणी शिवानी दीदी बेहद ही विलक्षण प्रतिभा की छात्रा थी । उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि वह जैन साध्वी की दीक्षा लेकर समाज को जाग्रत करने का कार्य करेंगी । शिवानी इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के निदेशक डॉ सत्यवीर आर्य व सकल जैन समाज के अध्यक्ष बालेश जैन ने भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत आदि प्रस्तुत किये । प्रधानाचार्या उर्मिला सिंह ने ब्रह्मचारिणी का स्वागत किया । इस दौरान विधालय स्टाफ के अलावा , सैकड़ो छात्र छात्राओं सहित जैन समाज के लोग मौजूद रहे ।
भाजपा महिला नेता की कार के शीशे तोड़े
शाहपुर। कस्बे में अज्ञात लोगों ने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की कार के शीशे तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। जिलाध्यक्ष ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कस्बे में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजलि चौधरी ने बताया कि वह अपनी कार कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़ी कर कार्यक्रम में चली गई । कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब वह आई तो उन्होंने देखा कि उनकी कार का पिछला शीशा टूटा हुआ है, जिसके बाद वह कार के पास पहुंची और देखा तो कार में चोरी करने का प्रयास करने के साथ कार को अंदर से भी क्षतिग्रस्त कर रखा है।
उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन दिए
शाहपुर। कस्बे व गांव आदमपुर में पात्र लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन व सामान वितरित किया गया। क्षेत्र के गांव आदमपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल ने 22 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन व सिलिंडर वितरित किए। वहीं, कस्बे में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष बालेश सिंघल ने 12 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए। इस दौरान सुरेश चंद सिंघल , शिवम सिंघल , दिनेश कुमार , अनिल बंसल आदि मौजूद रहे।