{"_id":"5c588cd3bdec222c572332f0","slug":"21549307091-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में धनगर समाज के लोगों का हंगामा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में धनगर समाज के लोगों का हंगामा प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में धनगर समाज का प्रदर्शन
खतौली। गडरिया की उपजाति धनगर जाति के लोगों ने अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निर्गत करने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। धनगर जाति के लोगों ने प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर तहसीलदार का घेराव भी किया। धनगर जाति के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करते हुए तहसील में बेमियादी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
गांव लोहडडा के प्रधान सतेंद्र पाल के नेतृत्व में सोमवार को गांव गालिबपुर के अलावा जानसठ व अन्य गांवों में रहने वाले धनगर जाति के लोग एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। तहसील में धनगर जाति के लोगों ने अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर हंगामा व प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांग को लेकर तहसीलदार भगत सिंह का भी घेराव किया। धनगर जाति के लोगों ने अपनी मांग का एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से तहसीलदार को बताया कि वे गडरिया की उपजाति धनगर जाति से संबंध रखते हैं। शासनादेश के अनुसार धनगर जाति के लोगों का तहसील से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाता है। जबकि शासनादेश में स्पष्ट आदेश है कि धनगर जाति के लोगों को अनुसूचित जाति की श्रेणी में आते हैं। इसके बावजूद धनगर जाति के लोगों की उपेक्षा की जा रही है। धनगर जाति के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनका अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे और तहसील में बेमियादी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में राकेश, अंकित, मनोज पाल, अंकुर, विकास, अमित, पूर्व प्रधान रामचंद्र, जितेंद्र, सुमित, अरविंद आदि शामिल रहे।