{"_id":"5c44bfe0bdec2273910065d9","slug":"21548009440-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े वर्गों को छल रही भाजपा: रमेश सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़े वर्गों को छल रही भाजपा: रमेश सैनी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रवादी मोर्चा की बैठक में भाजपा पर पिछड़े वर्गों के साथ छल करने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने अति पिछड़ी जातियों से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवादी मोर्चा को जिताने का आह्वान किया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रवादी मोर्चा में शामिल पिछड़ा समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार रमेश सैनी ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ा समाज को धोखा दिया है। उनके वोट लेकर सत्ता में पहुंचे, लेकिन बाद में अति पिछड़ों को भूल गए। राष्ट्रवादी मोर्चा गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगा। भारतीय सर्वोदय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेशपाल ने कहा कि अति पिछड़ी जाति के विधायकों और सांसदों की भाजपा में कोई सुनवाई नहीं है। सरकार विकास, रोजगार, शौचालय, मकान, राशन कार्ड, भ्रष्टाचार आदि पर ध्यान नहीं दे रही है। मजदूर किसान यूनियन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम कश्यप ने कहा कि भाजपा ने सवर्ण समाज को दस प्रतिशत आरक्षण बिना सोचे समझे दे दिया। मगर, सैनी, गुर्जर ओर जाट समाज को आरक्षण के लिए संघर्ष करना पड़ा। भाजपा ने अति पिछड़ा वर्ग को धोखा दिया है। कार्यक्रम में सुक्रम पाल, अंकुर सैनी, श्रवण सैनी, मेघराज, तोताराम सैनी, नितिन सैनी, बबलू पाल, महक सिंह कश्यप, सुभाष कश्यप, राजू सैनी, हरीश सैनी, सोहन कश्यप, सुशील कश्यप आदि ने विचार रखे।