फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी चुनाव का बहिष्कार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी चुनाव का बहिष्कार

Wed, 09 Jan 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी चुनाव का बहिष्कार
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने नियमित करने तथा मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर आगामी चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

बुधवार को कलक्ट्रेट में धरने के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि 2014 में भाजपा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मानदेय देने का दावा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद उनके हितों का ध्यान नहीं रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। वह जमीनी स्तर पर योजनाओं का संचालन करने के साथ ही राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर योगदान करती हैं, इसके बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता। धरने में मानदेय 18 हजार रुपये करने तथा प्रतिवर्ष दस फीसद की बढ़ोतरी की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आगामी चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। धरना-प्रदर्शन में ऋतु चौधरी, मीना बर्मन, ममता, जिला संरक्षक अजब सिंह, अर्चना, सरस्वती, रामदुलारी, लोकेश, कुलवीरी, संतोष बसेड़ा, गीता, संगीता राजपूत आदि शामिल रहीं। अध्यक्षता सुधा त्यागी और संचालन संगीता राजपूत ने किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed