फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसटीपी प्लांट संचालन के दिए निर्देश

एसटीपी प्लांट संचालन के दिए निर्देश

Wed, 09 Jan 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
एसटीपी प्लांट संचालन के दिए निर्देश
एसटीपी प्लांट संचालन के दिए निर्देश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने काली नदी पर स्थित एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट में खामियों को दूर कर उसे शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी, गोपाल त्यागी, मुकेश शर्मा, विकास कुमार, मोहम्मद उमर, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

13 को आएंगे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना
मुजफ्फरनगर । नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना 13 जनवरी को मुजफ्फरनगर आएंगे। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि सुरेश खन्ना पहली बार मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से मीटिंग के साथ स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता की समीक्षा करेंगे। प्रशासन के सौजन्य एवं सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, स्कूल-कॉलेज, शिक्षोविदों आदि के सहयोग से स्वच्छता रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन


भाकियू ने दी जाम लगाने की चेतावनी
तितावी । भाकियू की पंचायत में आवारा पशुओं से हो रही फसलों की बर्बादी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि है यदि किसानों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही कोई निर्णय नहीं लिया गया तो शामली रोड पर जाम लगाया जाएगा। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि आवारा पशुओं से गेहूं व अन्य फसलों पर संकट गहराने लगा है। पशुओं का झुंड खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहा है। आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन किसानों की इस समस्या से अनजान बना हुआ है। निर्णय लिया गया की यदि प्रशासन ने जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया तो दस जनवरी को धोलरा बस स्टैंड पर शामली रोड पर जाम लगाया जाएगा। बैठक में चौधरी धीरज लाटियान के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का किया आह्वान
तितावी। भाजपा चरथावल विधानसभा संचालन समिति के सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की शक्ति है। इसके दम पर लोकसभा में नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। बघरा में आयोजित सम्मेलन में लोकसभा संयोजक जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल पाल ने कहा कि संगठन को सुदृढ़ बनाने को कार्यकर्ता गांव-गांव में बूथों पर चुनाव से पूर्व पूरा होमवर्क कर लें। अजय वर्मा ने योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। कमल दीपक ने सैनिक सम्मान तथा बाइक रैली आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी। सम्मेलन में विजय शुक्ला विजय सैनी, नरदेव, अजय वर्मा अमित धरमा, चरथावल मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, बघरा मंडल अध्यक्ष नकुल उपाध्याय, सीमा शर्मा , रामभूल पुंडीर, जिलामंत्री सुरेन्द्र कश्यप, पतंजलि सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed