फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पशु-पक्षियों का वेश धर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पशु-पक्षियों का वेश धर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sat, 08 Dec 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पशु-पक्षियों का वेश धर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुजफ्फरनगर। न्यू हॉराइजन स्कूल में सुंदर किड्स आनंद उत्सव में छात्र-छात्राओं ने पशु-पक्षियों एवं पृथ्वी का रूप धरकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। देवी-देवताओं के रूप में सजे छात्र-छात्राओं ने स्कूल का वातावरण धार्मिक कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित सुंदर किड्स आनंद उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. तारिणी अनुजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विभिन्न परिधानों में सजकर उन्होंने अपनी वाक कुशलता का परिचय दिया। बच्चों ने पशु-पक्षी, फल-सब्जी, एवं पृथ्वी के परिधान पहनकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण, माता लक्ष्मी, हनुमान का वेश धारण कर स्कूल के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्हें देखकर दर्शक तालियां बजाए बिना नहीं रह सके। कुछ छात्र-छात्राओं ने चिकित्सक, इंजीनियर, प्लंबर का वेश धरा, तो कुछ ने रानी लक्ष्मी बाई, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा सैनिक बनकर देशप्रेम का संदेश दिया। निर्णायक मंडल में वैदिक पुत्री पाठशाला की प्रधानाचार्या निरुपमा शर्मा, इनरव्हील क्लब की आईएसओ डॉ. सपना सिंघल, नीरू शर्मा रहीं। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन


कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने रोबोट के बारे में जाना
मुजफ्फरनगर। एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित रोबोट कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को रोबोट के उपयोग तथा उसे तैयार करने के बारे में जानकारी दी गई। बंगलूरू से आए प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को रोबोट के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में शामिल छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या रेनू शर्मा ने सोच एवं तर्क शक्ति को विकसित करने पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने भी कंपनी प्रतिनिधियों के निर्देशन में चालक रहित वाहन का निर्माण किया तथा उसमें प्रयुक्त तकनीक के बारे में जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव पचैंडा कलां में कुश्ती हॉल बनवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। शहीद बचन सिंह व स्व. अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति के संस्थापक व सचिव युधिष्ठिर पहलवान ने डीएम से गांव पंचैडा कला में कुश्ती हॉल बनवाने की मांग की है। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि अखाड़ा सेवा समिति भारतीय खेल प्राधिकरण से अनुबंधित है। अखाड़े में 70-80 पहलवान लड़के-लड़कियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यहां पहलवानों को अभ्यास करने के लिए एक हॉल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर चुके इस अखाड़े में हॉल का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed