{"_id":"5bb66140867a55294c6431cc","slug":"21538679104-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
भोपा। मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीतकर आए छात्र-छात्राओं का बृहस्पतिवार को जनता इंटर कॉलेज में सम्मान किया गया।
जनता इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि हाल ही में हुई मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में कॉलेज के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बालक वर्ग में निखिल, सुमित व सुनित ने दौड़ में, गगनदीप ने गोला फेंक में, शेखर ने ऊंची कूद में और बालिका वर्ग में आयुषी व साक्षी ने दौड़ में, मानसी ने ट्रिपल जंप में, तनु ने गोला फेंक में और तनिष्का ने लंबी कूद में गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रवक्ता कांतु शर्मा व संचालन विपिन कुमार ने किया। कैप्टन अरविंद कुमार, ऑफिसर रमन सिंह, सुनील कुमार, संजीव कुमार, अनीस, कुश चौधरी, महेश कुमार, अश्वनी व संजय कुमार मौजूद रहे।
लिटिल मिलेनियम ने मनाया वर्ल्ड एनिमल-डे
मुजफ्फरनगर। नींव इंटरनेशनल द्वारा नई मंडी, गांधी कॉलोनी व अंसारी रोड स्थित लिटिल मिलेनियम विद्यालयों में बृहस्पतिवार को वर्ल्ड एनिमल-डे मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग जानवरों की वेश-भूषा पहनी। विद्यालय के एक हिस्से को चिड़ियाघर की तरह बनाकर बच्चों को उसमें घुमाते हुए जानवरों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही बच्चों को एनिमेटेड मूवीज के माध्यम से जानवरों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।