{"_id":"5b60b5654f1c1b9b3e8b46f5","slug":"21533064549-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं अपनी शक्ति और सुरक्षा के प्रति जागरूक हो:पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं अपनी शक्ति और सुरक्षा के प्रति जागरूक हो:पूजा
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की जरूरत
मुजफ्फरनगर। माउंट लिटरा जी स्कूल में मंगलवार को महिला सशक्तीकरण व सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मौजूद अतिथियों ने छात्राओं को शक्ति व सुरक्षा के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में आईजी नवनीत सिकेरा की पत्नी डॉ पूजा सिकेरा, एसएसपी अनंतदेव की पत्नी डॉ प्रीति तिवारी व नगरपालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद स्कूल निर्देशिका चारू भारद्वाज व प्रधानाचार्य डॉक्टर पीयूष गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित कक्षा छह से कक्षा-दस तक की छात्राओं का मार्गदर्शन किया। सशक्त महिला अभियान के तहत डॉ पूजा सिकेरा ने कहा कि छात्राओं को अपनी शक्ति व सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है, जिससे वे सुुदृढ़ बनकर देश के उत्थान में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि आकस्मिक खतरे के समय उन्हें जल्द से जल्द किसी ऐसे स्थान पर जाने के प्रयास करने चाहिए, जहां कैमरे की कवरेज अथवा भीड़भाड़ हो। एकांत व सुनसान क्षेत्र में उन्हें अकेले जाना पड़े तो अपने साथ सुरक्षा के लिए उपयुक्त साधन सदैव साथ होने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित नंबर 1090 के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में सोनिया लूथरा, वरुण भंडारी, रेमी जैन, इरम खान, संध्या मलिक, विपिन त्यागी, अमित गोयल, राधा जैन व विकास कुमार का सहयोग रहा।