{"_id":"5b4a48ef4f1c1b48748b4c0a","slug":"21531594991-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों की परिचय बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों की परिचय बैठक
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी। थाना परिसर में नवांगत इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ परिचय बैठक ली। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से अपराध नियंत्रण में पुलिस का पूर्ण सहयोग करने की अपील की। उन्होंने गांव के छोटे छोटे झगड़ों को गांव स्तर पर ही ग्राम प्रधान की मौजूदगी में निपटाने को कहा। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर तत्काल हल्का इंचार्ज एवं इंस्पेक्टर को सूचित करें। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि क्षेत्र के गांव सठेड़ी में एक नई पुलिस चौकी स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। जिसकी मंजूरी मिलते ही नई पुलिस चौकी का निर्माण करा दिया जाएगा। जिससे अपराध नियंत्रण में सहयोग मिलेगा। बैठक में बड़सू प्रधान डॉक्टर संदीप सैनी उर्फ मिंटू, प्रमोद कुमार, प्रेमपाल सिंह, रविंद्र कुमार, जाहिद, यूनुस, बुद्ध सिंह, इरफान, मनीष कुमार, दिनेश शर्मा, नैन सिंह पाल, मनोज शर्मा, आदिल चौधरी आदि उपस्थित रहे।
डेयरी से चार भैंस चोरी
खतौली। मोहल्ला इस्लामनगर में भैंसों की डेयरी करने वाले शमशाद पुत्र युनुस ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को चोर उसकी डेयरी के अंदर से चार भैंस चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता शनिवार की सुबह पता चला। पीड़ित ने भैंसों को काफी जगह तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।