{"_id":"5b201d5a4f1c1ba76e8b76b6","slug":"21528831322-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति पूज्य है, नारियों का सम्मान करो-महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति पूज्य है, नारियों का सम्मान करो-महाराज
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारियों का सम्मान करो : महाराज
मोरना। शुकतीर्थ के श्रीकृष्णा प्रणामी मंदिर में दो दिवसीय विशाल दिव्य सत्संग में अमृत वर्षा करते हुए बाबा फुलसंदे वाले महाराज ने कहा कि जिस देश में राजा प्रजा के हृदय में राज करता है, उस राष्ट्र में सुख शांति व्याप्त हो जाती है। नारी शक्ति सदा पूज्य है। जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। जहां पर नारी का अपमान होता है, वहां तरह तरह की आपदाएं आती हैं।
महाराज जी ने कहा कि हमारे युवा नशा न करें। नियम संयम का पालन कर अपने राष्ट्र मातृभूमि के प्रति समर्पित रहे। मर्यादाओं का पालन करना ही धर्म है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वाराणसी में नंगे पैरों से पांच कोस की पदयात्रा कर समस्त देश में जनता के प्रति समर्पण भाव का संदेश दिया है। राजा का यही धर्म है। हमारी भारतीय संस्कृति ऋषि मुनियों और वेद की महान शिलाओं पर आधारित है। हमें प्राचीन इतिहास को जानना होगा। कथा और इतिहास में अंतर है, इस पर शोध करना चाहिए। कथा के आयोजन में अर्जुन पहलवान, अनुज पहलवान, योगी सुखदेव नाथ मुख्य भुमिका निभा रहे।