फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महावीर चौक पर बस ने स्कूटी सवार को कुचला

महावीर चौक पर बस ने स्कूटी सवार को कुचला

Mon, 11 Jun 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
महावीर चौक पर बस ने स्कूटी सवार को कुचला
महावीर चौक पर बस ने स्कूटी सवार को कुचला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। महावीर चौक पर रोडवेज बस ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने इटावा डिपो की रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया। घायल बेरीबाग जानसठ निवासी फैरुल्लाह की हालत गंभीर बताई गई है। उसके भाई की ओर से सिविल लाइन थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इसके अलावा संधावली के पास वाहन की टक्कर विजय खरे पुत्र राजू खरे निवासी अशोक विहार दिल्ली घायल हो गया। रुड़की चुंगी के पास हुई सड़क दुर्घटना में रवि पुत्र विजयपाल निवासी लखनौती घायल हुआ। रामपुर तिराहे पर हुई गजेंद्र पुत्र किरणपाल निवासी आजादनगर घायल हो गया। चौकड़ा में अमरीन पुत्री शाहनवाज और इमरान पुत्र इरफान निवासी बघरा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गांधीनगर में अंजू भी घायल हो गई। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाला
मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता को उसके पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता की शादी क्षेत्र के ही एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ चार साल पहले हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि पति ने परिजनों के दबाव में उससे शादी की थी। पति पर कुकर्म करने का भी आरोप लगाया। आरोप है कि 30 मई को नंदोई और उसके दोस्त ने उससे रेप किया, जिसकी शिकायत करने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed