फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुनील गन्ना विकास परिषद के सभापति निर्वाचित

सुनील गन्ना विकास परिषद के सभापति निर्वाचित

Sat, 14 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सुनील गन्ना विकास परिषद के सभापति निर्वाचित
खतौली। गन्ना विकास परिषद के चुनाव में गांव भैंसी के ग्राम प्रधान सुनील अहलावत सभापति निर्वाचित हुए। 30 वर्ष बाद हुए इस चुनाव में ऋषिपाल भाटी तथा जगदीश आर्य गुट का दबदबा रहा। चुनाव को लेकर गन्ना समिति परिसर मेें पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डीसीओ ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शुक्रवार को हुए सभापति पद के चुनाव में सुनील अहलावत भैंसी, कमलेश देवी सादपुर तथा अमित दूधली ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए थे। अमित दूधली ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था। चुनाव में सुनील तथा कमलेश के बीच चुनाव हुआ। जिसमें कुल 10 वोट डाले गए। पांच बजे के बाद वोटों की मतगणना की गई। जिसके आधार पर सुनील अहलावत को आठ मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार अन्ना गुट की प्रत्याशी कमलेश सादपुर को मात्र दो ही मत मिल सके। जिसमें सुनील कुमार अहलावत को विजयी घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी ने सुनील को प्रमाण पत्र दिया। जीत से गदगद लोगों में अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह, सत्ते प्रधान गंगधाड्ी, सूबे सिंह राणा, नरेश मोतला, नीरज बालियान, रंजन अहलावत, सुनील दूधली, लक्ष्मण मथेड़ी आदि ने नवनिर्वाचित सभापति का माल्यार्पण करते हुए मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई। नवनिर्वाचित सभापित सुनील अहलावत भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के बड़े भाई है। हांलाकि भाकियू जिलाध्यक्ष ने स्वयं को इस चुनाव से दूर ही रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed