{"_id":"5acbc21f4f1c1bc76b8b4a3d","slug":"21523302943-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेसियों ने रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेसियों ने रखा उपवास
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेसियों ने रखा उपवास
मुजफ्फरनगर। देश-प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उपवास रखा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक, दलितों की अनदेखी की जा रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है।
जिला कांग्रेस कमेटी के बैनरतले कार्यकर्ताओं ने झांसी रानी पार्क में उपवास रखा। यहां पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार वादा खिलाफी कर रही है। अल्पसंख्यक और दलित समाज के साथ अनदेखी की जा रही है। सत्तासीन होने पर भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करने की घोषणा की थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका है। जिलाध्यक्ष नईमुल्ला अंसारी उर्फ नानू मियां ने कहा कि नोटबंदी से पूरे देश का व्यापारी हाशिये पर आ गया। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। उपवास के दौरान शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।