{"_id":"5ac282054f1c1bb5618b5180","slug":"21522696709-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने जाम लगाया
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने जाम लगाया
मोरना। मोरना में शराब ठेका खोलने के विरोध में महिलाओं ने जानसठ व मोरना मार्ग पर जाम लगाया। सीओ मोहम्मद रिजवान ने ठेका संचालक को आड़े हाथों लेते हुए ठेके को हटवाने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।
मोरना में नवनिर्मित शराब ठेेके को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर महिलाओं में ममता, भगवान देई, किरणो, मुन्नी, बबली, अनीसा, शाहजहां, वसीमा, मोहसिना, मोहम्मदी, ब्रिजेश, संगीता, दिव्या, विद्या, हाजरा, हसमती, रजनी, रमजानी, नानू, संजीव, शोकी, आबिद, आरिफ, साजिद, अन्नू, सुरेश, मुनेशपाल आदि ने बताया कि रविवार को ठेका खुलते ही शराबियों ने शाम को महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार भी किया था। ठेके के पास जच्चा बच्चा अस्पताल और एक धार्मिक स्थल भी है। महिलाओं ने ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगाया। सीओ मोहम्मद रिजवान ने ठेका संचालकों को समय से पहले ठेका खोलने को लेकर आड़े हाथों लिया। सीओ ने शीघ्र ही ठेके को दूसरी जगह शिफ्ट करने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया।