फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हिंदू समाज के लोगों से जप यज्ञ करने का आह्वान

हिंदू समाज के लोगों से जप यज्ञ करने का आह्वान

Sat, 17 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
हिंदू समाज के लोगों से जप यज्ञ करने का आह्वान
खतौली। विश्व हिंदू परिषद् की बैठक में वक्ताओं ने हिंदू समाज के लोगों से जप यज्ञ करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने हिंदू नववर्ष, राम महोत्सव, हनुमान महोत्सव आदि कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में विहिप के प्रांत सहमंत्री डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने हेतु संतों ने 18 मार्च से 31 मार्च तक जप यज्ञ करने का हिंदू समाज से आह्वान किया। उन्होंने हिंदू समाज से 18 मार्च से अपने ईष्टदेव की एक अतिरिक्त माला का जाप यज्ञ कर मंदिर निर्माण में आने वाली बाधा को दूर करने की प्रार्थना करें। 31 मार्च को हनुमान जन्मोत्सव पर विहिप द्वारा आयोजित महाआरती तथा राम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों से सहभागिता करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिए कि वे नवरात्रों में प्रखंड/खंड स्तर पर नववर्ष, राम महोत्सव, हनुमान महोत्सव आदि कार्यक्रम आयोजित करें। मौके पर मास्टर जयपाल सिंह मावी, प्रवीण गुप्ता, प्रदीप सिंह, आतिश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, जयवंश शर्मा, दिनेश, ठाकुर प्रसाद, शुभम, आशु, डॉ. सहेंद्रपाल, अंकुर तायल, मनन, संजयचार्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed