फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नारी सम्मान से प्रगति करेगा देश

नारी सम्मान से प्रगति करेगा देश

Tue, 06 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
नारी सम्मान से  प्रगति करेगा देश
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सुरक्षा और सम्मान पर गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि नारी सम्मान के बल पर ही देश-प्रदेश प्रगति कर सकते हैं। बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के साथ संस्कार भी दिए जाएं। भारतीय संस्कृति नारी सम्मान को सर्वोपरि माना गया है।
विज्ञापन

शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मंडी सीओ हरीश भदौरिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारियों की पूजा होती है। हमारे देश की यही सभ्यता है। इसके अनुरूप ही आचरण करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि जीवन रूपी वाहन के स्त्री और पुरुष दो पहिये हैं। इनका एक साथ चलना और एक-दूसरे का सम्मान करना सुखी जीवन का आधार है। इसके अलावा भी वक्ताओं ने देश की शीर्षक खिलाड़ियों, महिलाओं का उदाहरण देकर बेटियों की अच्छी परवरिश करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने नारी सुरक्षा और सम्मान आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन


मेडिकल कैंप में रोगियों की जांच
मुजफ्फरनगर। न्यू गांधी कालोनी में गौलोक धाम परिसर में एंटी करप्शन कमेटी के तत्वावधान में नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें डॉ. सतीश धीमान, डॉ. नितिन जैन ने रोगियों में ब्लड शुगर, जोड़ों का दर्द आदि की जांच कर दवाईयां दी। शुभारंभ कमेटी के पश्चिमी यूपी-उत्तराखंड प्रभारी राजकुमार रहेजा ने किया। संचालन डॉ. नितिन जैन ने किया। मौके पर वेद प्रकाश, प्रवीन वर्मा, विपिन कुमार, अरुण कुमार, मनसुख शर्मा, निर्भय सिंह, संदीप गुप्ता, राजेंद्र जैन, डॉ. सुशील, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed