फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पंचायत में दंगों के मामलों में समझौता करने की पहल

पंचायत में दंगों के मामलों में समझौता करने की पहल

Mon, 05 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पंचायत में दंगों के मामलों में समझौता करने की पहल
पंचायत में दंगों के मामलों में समझौता करने की पहल
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)।
गांव पलड़ी में आयोजित सर्व समाज की पंचायत में सितंबर 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों के मामलों में समझौता कराने की बात कही गई । पंचायत में गांव कुटबा के विस्थापितों ने समझौता करने की बात कही। वहीं, सोमवार यानी आज गांव काकड़ा जाकर ग्रामीणों से संपर्क कर समझौते की पहल किये जाने का निर्णय लिया गया।

शाहपुर के गांव पलड़ी में सर्वसमाज की आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद जौला ने कहा कि जनपद में सितंबर 2013 में हुए दंगे से सभी समाज के लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सभी समाज के लोग एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दंगे के दौरान हुए आपसी मनमुटाव को खत्म कर दोनों समाज के लोगों में समझौता कराने का प्रयास होना चाहिए । पूर्व मंत्री व रालोद नेता चौधरी योगराज सिंह ने कहा कि अमन व शांति से जनपद व क्षेत्र की तरक्की होगी। दंगे से जनपद का विकास पूरी तरह बाधित हुआ है। जनपद व विकास के लिए दोनों पक्षों को आपस में बैठकर समझौता करना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा कि भाजपा ने हिंदू मुस्लिमों को आपस में लड़ा कर देश और प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई है। अब कासगंज में दंगा करा कर दोनों समुदाय के लोगों के बीच नफरत पैदा कर चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी कीमत पर दोनों समाज के लोग दंगा नहीं होने देंगे । राष्ट्रीय जाट संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन बालियान ने कहां की आपसी सद्भाव के बिना कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता हमें आपस में सद्भाव बनाकर गांव गांव जाकर लोगों से संपर्क कर समझौता कराने का प्रयास करना होगा । गांव कव्वाल निवासी तालियान खाप के सुधीर तालान ने कहा कि दोनों समुदाय के बीच समझौते की शुरुआत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए वह कवाल क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर दोनों समुदाय के लोगों के बीच समझौता कराने का प्रयास करेंगे। पंचायत गांव पलड़ा में रह रहे दंगा विस्थापितों ने समझौता करने की बात कही। इसके अलावा वक्ताओं ने कहा कि वह कल आज काकड़ा जाकर लोगों से संपर्क कर दोनों समुदाय के लोगों के बीच समझौता कराने की पहल करेंगे। पंचायत में एक 20 सदस्य समिति का भी गठन करने का निर्णय लिया गया। पंचायत को राशिद अजीम , शाकर अली , सोहनवीर सिंह काकड़ा , इरशाद चौधरी , नत्थू कुरैशी , इरशाद कुरैशी , आदि ने सम्बोधित किया ।पंचायत की अध्यक्षता मास्टर जहूर हसन व संचालन विपिन बालियन ने किया । पंचायत में सर्व समाज के काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed