{"_id":"5a70c9d54f1c1bff388b5767","slug":"21517341141-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित दो को तीन साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति सहित दो को तीन साल की सजा
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति सहित दो को तीन साल की सजा
मुजफ्फरनगर। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित दो को जुर्माना और तीन वर्ष की सजा सुनाई है।
मीरापुर निवासी शबीहे जेहरा पुत्री मोहर्रम अली ने मीरापुर थाना पर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसका निकाह 13 अप्रैल 2009 को साजिद हुसैन निवासी खिर्वा जमालपुर, सरधना के साथ हुआ था। ससुराल वालों ने दहेज की खातिर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस मुकदमे की सुनवाई एडीजे ओमवीर सिंह की अदालत फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 में हुई। एडीजीसी सीताराम आर्य ने कोर्ट में गवाह और सबूत पेश किए। न्यायाधीश ने अभियुक्त साजिद हुसैन और मंजर हुसैन को दहेज प्रताड़ना का दोषी करार देते हुए धारा 498 ए के तहत तीन-तीन वर्ष की सजा, दस-दस हजार रुपये का जुर्माना की सजा सुनाई है।
अनुज त्यागी बने सभापति
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो में हुए यूपी गर्वनमेंट रोडवेज इंपलाइज सेलरी आनर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव में अनुज त्यागी सभापति और सुभाषचंद उप सभापति निर्वाचित हुए। चुुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार सहगल की देख रेख में हुए चुनाव में प्रदीप गौतम और सुधीर कुमार बैंक प्रतिनिधि चुने गए। कर्मचारियों ने निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभापति अनुज त्यागी ने कहा कि वे कर्मचारियों के हितों में कार्य करेंगे।
बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक आज
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम बुधवार यानि आज जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में दोपहर एक बजे बैठक लेेंगे। बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापक, उप व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट शामिल होंगे।
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय की
प्रवेश परीक्षा स्थगित
मुजफ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा के प्राचार्य डॉ एमके जैन ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए 10 फरवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा किन्हीं कारणो से स्थगित कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए नई तिथि बाद मेश्ं घोषित की जाएगी।