फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया

Mon, 20 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया
विज्ञापन

गंगोह। केंद्रीय आर्य शक्ति सभा एवं उत्तर प्रदेश जनजागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र के देश के प्रति अमूल्य योगदान को याद किया गया।

आर्य भवन पर वैदिक यज्ञ के साथ हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीर सिंह भावुक ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने भारत को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ आजाद हिंद फौज की स्थापना की और स्वयं सेना प्रमुख के रूप में पूर्ण भूमिका अदा की। युवाओं को प्रेरणा देते हुए नेताजी ने ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का जोशपूर्ण नारा दिया। बताया कि उन्होंने अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में भारत का झंडा लहराया था। वास्तव में वह भारत की निर्वासित सरकार के प्रथम प्रधानमंत्री थे। 18 अगस्त 1945 को ताइवान में हवाई जहाज दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए तथा संभवत जापान के सैन्य अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हुई। उनकी मृत्यु पर समय-2 रहस्य की बातें आती रहती हैं। कहा कि नेताजी ने भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। ऐसे भारतीय महानायक से राष्ट्र के प्रति समर्पण की युवाओं को प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। जसवीर आर्य, महेंद्र आर्य, ओमप्रकाश आर्य, ब्रिजेश सैनी, मुकेश सैनी, संदीप तायल, अमन शर्मा, राजपाल कश्यप, सतकुमार वाल्मीकि, कंवरपाल विश्वकर्मा, मौलवी खालिद, सूफी तहसीन, राशिद अंसारी, सुदेश प्रभा सैनी, मधु आर्या, संतोष आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed