फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   निकाय चुनाव का डाटा बूथवार होगा ऑनलाइन

निकाय चुनाव का डाटा बूथवार होगा ऑनलाइन

Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव का डाटा  बूथवार होगा ऑनलाइन
निकाय चुनाव का डाटा बूथवार होगा ऑनलाइन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अभी तक लोकसभा, विधानसभा के साथ नगर निकाय चुनाव में हार-जीत का आंकड़ा ही देखा जा सकता था। अब ऐसा नहीं होगा। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पहली बार निकाय चुनाव का बूथवार आंकड़ा देखा जा सकेगा। इसके लिए आयोग ने पत्र भेजकर ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन कार्यालय में इसकी तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर लोकसभा, विधानसभा में किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले और कौन विजेता है, यहीं आंकड़े मिल पाते हैं। ऐसा ही नगर निकाय चुनाव में होता है। इस नियम को पलटते हुए आयोग ने नई व्यवस्था लागू की है, जिसमें नगर निकाय चुनाव में बूथवार प्रत्याशी का रिकार्ड ऑनलाइन किया जाएगा। जनपद में भी दस निकायों में 549 बूथों पर वोट डाले गए थे। निकाय चुनाव में आयोग की साइट पर केवल फाइनल रिजल्ट मौजूद है। बाकी बूथवार आंकड़ा लेेने के लिए प्रत्याशियों और समर्थकों को निर्वाचन कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। खास यह है कि आम जनता इन आंकड़ों से पूरी तरह अंजान रहती है। आयोग की नई पहल से ऐसा नहीं रहेगा। बूथों पर पड़े वोटों को कोई भी कहीं से भी देख सकेगा। चुनाव में बूथों पर डाले गए वोटों का ब्योरा भी ऑनलाइन करने की तैयारी जा रही है। ऑनलाइन का यह कार्य मार्च तक पूरा किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव में बूथों पर हुई वोटिंग के आंकड़े एकत्र कर भेजने के आयोग ने निर्देश दिए हैं। आम व्यक्ति भी अब बूथवार रिपोर्ट देख सकेगा। किस प्रत्याशी को कितनी वोट मिली,इसकी जानकारी सुलभ होगी। 26 जनवरी से पहले यह ब्योरा आयोग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में दस निकाय
जनपद में खतौली और मुजफ्फरनगर दो नगर पालिकाएं हैं, जबकि आठ नगर पंचायत मीरापुर, भोकरहेड़ी, शाहपुर, पुरकाजी, बुढ़ाना, सिसौली, चरथावल और जानसठ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed