{"_id":"5a429b2e4f1c1bce408bf63a","slug":"21514314542-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे अफसर, पकड़े डग्गामार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे अफसर, पकड़े डग्गामार वाहन
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर उतरे अफसर, पकड़े डग्गामार वाहन
मुजफ्फरनगर। प्रमुख सचिव के आगमन की आहट से अफसरों में खलबली मच गई है। इसको लेकर अफसर सड़क पर उतर आए हैं। एआरटीओ और एआरएम ने संयुक्त अभियान चलाकर कई डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की गई है। पुरकाजी मार्ग पर लग्जरी, टूरिस्ट बस यात्रियों को ढोते मिली है, जिन्हें तत्काल बंद किया गया। साथ ही कई मैक्स गाड़ियां भी सीज की गई हैं।
परिवहन प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला के जिले में आने की खबर से एआरटीओ विभाग और रोडवेज डिपो में खलबली मची हुई है। बीते दो दिनों से कर्मचारी फाइलों को दुरुस्त किया जा रहा है। मंगलवार को अधिकारियों ने डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए सड़क उतरकर कार्रवाई की है। अधिकारियों ने पुरकाजी, हरिद्वार-रुड़की रोड, मेरठ रोड के साथ भोपा रोड पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया है। पुरकाजी मार्ग पर कई बड़ी बस यात्रियों को ढोते मिली है। इस दौरान एक बड़ी बस पकड़ी गई है, जबकि मैक्स पिकअप, टाटा मैक्स की दो गाड़िय़ों को सीज की गई हैं, जो डग्गामार में दौड़ रही थी। इसके अलावा भी कई अन्य क्षेत्रों में डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। डिपो के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सहारनपुर, रुड़की, पुरकाजी रोड आदि पर डग्गामार वाहनों के कारण रोजाना एक से डेढ़ लाख रुपये की चपत लग रही है। कार्रवाई करने में एआरएम बीपी अग्रवाल, एआरटीओ प्रवर्तन सुरेंद्र सिंह, वीएआई राजकुमार तोमर, एसएसआई कंवर पाल सिंह, सीएजी सतीश कुमार आदि शामिल रहे।