{"_id":"5a380d704f1c1b686a8ba939","slug":"21513622896-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल बार संघ का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल बार संघ का चुनाव
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यक्ष और महासचिव पद पर आमने-सामने का होगा मुकाबला
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए अध्यक्ष और महासचिव पद पर आमने सामने मुकाबला होगा। दोनों पदों के लिए दो-दो नामांकन किए गए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव अधिकारी ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी है।
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर नरेशचंद गुप्ता और विजय कुमार त्यागी के बीच मुकाबला होगा। महासचिव पद के लिए बिजेेंद्र सिंह मलिक और सुगंध जैन मैदान में है। उपाध्यक्ष पद हेतू निपुण कुमार गौतम तथा विजय स्वरूप, कोषाध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम गर्ग एवं राज सिंह रावत प्रत्याशी रहेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद नई कार्यकारिणी के लिए विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। सह सचिव प्रशासन के लिए अभिनव अग्रवाल तथा संजय शर्मा, सह सचिव पुस्कालय पद के लिए आंचल अग्रवाल और संगीता वर्मा के बीच चुनाव होगा। वरिष्ठ सदस्य पद के लिए 11 और कनिष्ठ सदस्य पद के लिए 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए है।