{"_id":"5a2ed7b94f1c1bca678c0fa4","slug":"21513019321-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर के रेलवे लाइन के लोहे के पुल पर बुधवार की रात में किसी ट्रेन से नीचे गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिली आईडी से शव की शनाख्त हो सकी। पुलिस ने परिजनों को खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गंगनहर के रेलवे लाइन के लोहे के पुल पर युवक का शव रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। जेब से मिले मोबाइल व आईडी से मृतक की शनाख्त फिरोजाबाद के थाना भकौचरा क्षेत्र के गांव गढ़ी ठाकुरान निवासी रोहित (18) पुत्र नरेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव की शनाख्त होने पर मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। रोहित के ट्रेन से कटने की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद बताया कि मृत रोहित हरिद्वार में किसी कंपनी में काम करता था। बुधवार की रात में वह किसी ट्रेन में बैठकर हरिद्वार से अपने घर जा रहा था। रोहित रात में ट्रेन से नीचे गिर गया होगा, जिससे ट्रेन के नीचे आने से रोहित की कटकर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों खबर देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।