फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पीएनबी की बिल्डिंग से नपेगा वायु प्रदूषण

पीएनबी की बिल्डिंग से नपेगा वायु प्रदूषण

Wed, 06 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी की बिल्डिंग  से नपेगा वायु प्रदूषण
पीएनबी की बिल्डिंग से नपेगा वायु प्रदूषण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की हवा में जहरीले कण तलाशने के लिए पीएनबी की बिल्डिंग से प्रदूषण जांचा जाएगा। 10 पीएन और 2.5 पीएम की वायु प्रदूषण मशीन को बैंक की ऊपरी मंजिल पर स्थापित किया जाएगा, जिसके जरिये शहर का वायु प्रदूषण की बारीकी से जांच-पड़ताल होगी। मशीन लगाने के लिए बोर्ड अधिकारी विद्युत कनेक्शन भी लगाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

अभी तक क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय पर एमबाइंड एयर क्वालिटी मशीन लगी हुई हैं, जबकि शासन ने दो मशीनें बोर्ड को उपलब्ध कराई हैं। बोर्ड एक मशीन लगाने के बाद शहर में पिछले तीन माह से जगह नहीं तलाश कर पाया। पहले डाकघर के ऊपर यह मशीन लगनी थी, लेकिन डाकघर अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके चलते फिर से मशीन लगाने के लिए जगह तलाश की गई। बोर्ड अधिकारियों ने मामले को लेकर नगर पालिका प्रशासन से संपर्क साधा है। इस पर अब एम्बाइंड एयर क्वालिटी मशीन को शिव चौक पर पंजाब नेशनल बैंक की बिल्डिंग पर स्थापित किया जाएगा। खास यह है कि मशीन को 24 घंटे चालू रखना पड़ेगा, जिसके लिए प्रदूषण बोर्ड अधिकारी विद्युत कनेक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि मशीन को एक्टिवेट करने के साथ उसे निरंतर चालू रखा जा सके। दिसंबर में मशीन को लगाकर प्रदूषण नापने की तैयारी है। बोर्ड के अवर अभियंता विपुल कुमार ने बताया कि प्रदूषण नापने के लिए मशीन लगाने को जगह मिल गई है। पीएनबी बैंक की बिल्डिंग पर मशीन लगेगी। यहां शहर सेंटर है, जिससे बेहतर रूप से प्रदूषण नापा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed