फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेटियों की शिक्षा पर टिकी राष्ट्र की तरक्की

बेटियों की शिक्षा पर टिकी राष्ट्र की तरक्की

Thu, 28 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बेटियों की शिक्षा पर टिकी राष्ट्र की तरक्की
अग्रसेन कॉलेज में सम्मानित हुए मेधावी
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
मेरठ कैंट के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2019 तक शिक्षा की ज्योति घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। बेटियों की शिक्षा पर राष्ट्र और समाज की तरक्की टिकी है।
बुधवार को महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज निर्मल मन से एकजुट होकर महाराजा अग्रसेन के समाजसेवा के सपने को साकार करे। मुजफ्फरनगर शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि अभिभावक छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा दिलाएं। बेटियां लक्ष्य निर्धारित कर हर मुकाम पा सकती हैं। विशिष्ट अतिथि प्रमोद मित्तल ने कहा कि मातृ शक्ति की वजह से ही राष्ट्र, संस्कृति और धर्म सुरक्षित है।
विज्ञापन

इससे पूर्व अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति के समक्ष हवन पूजन के बाद माल्यार्पण किया गया। प्रमुख यजमान ब्रह्मप्रकाश गर्ग रहे। छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। देशभक्ति गीत, नाटिका और डांस प्रस्तुति पर वाहवाही बटोरी। प्रबंध तंत्र की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सत्यप्रकाश अग्रवाल, प्रबंधक विनोद सिंघल, प्राचार्या डॉ. कलानिधि शर्मा के संयुक्त संचालन में कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष मदनलाल बंसल, पूर्व चेयरमैन रमेश चंद सिंघल, ब्रह्मप्रकाश, राजीव गर्ग, प्रवीण सिंघल, आनंद प्रकाश, नवीन गर्ग, कोमल सिंघल, पपनी कंसल, अमित बंसल, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्य समाज के मेधावी सम्मानित
चरथावल। अलंकरण समारोह में अतिथियों ने ब्लाक में यूपी बोर्ड, सीबीएसई में हाईस्कूल और इंटर में वैश्य समाज की प्रतिभाओं जाह्नवी गर्ग, मानस सिंघल, कलश गोयल, अतुल गर्ग, पलक गर्ग, तान्या मित्तल, सक्षम सिंघल, अभिनव, यशी गर्ग, यश, विदुषी, ऋतिक, सोमिल, विपांशु एवं इंटर में अंशुल, अनमेाल, एकता, परीक्षित, पुलकित, सिद्धि, कीर्ति, मुस्कान को प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed