{"_id":"59b6ddbc4f1c1bed7f8b604c","slug":"21505156540-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकत्रियों ने सीएमओ दफ्तर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकत्रियों ने सीएमओ दफ्तर घेरा
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ दफ्तर घेरा
मुजफ्फरनगर। आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आशाओं ने 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कार्य करने से इंकार किया है। इसके बाद, सीएमओ का घेराव कर विभागीय कर्मचारियों पर उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाए। सीएमओ ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
सोमवार को आशाओं ने सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा के कार्यालय के बाहर मुख्य गेट पर धरना दिया। आक्रोशित कार्यकर्ता चार घंटे तक दफ्तर के बाहर बैठी रहीं। आशा कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष निर्मला चौधरी ने कहा कि आशाएं वर्ष 2005 से स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रही हैं। उनका विभाग ने अभी तक मासिक वेतन तय नहीं किया है, जबकि उन्हें हर योजनाओं में सहयोगी के रूप में रखा जाता है। जज्जा-बच्चा, टीकाकरण और पोलियो अभियान आदि कार्यों को करने की जिम्मेदारी विभाग उन्हें देता है, लेकिन वेतन के नाम पर कोई सुनवाई नहीं होती है। प्रदर्शनकारियों ने सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा का घेराव किया। प्रदेश सरकार से प्रत्येक माह 18 हजार रुपये वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की है। सीएमओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान वंदना, रचना, ममता, संतोष, प्रमिला, नीलम, डोली, पूनम शर्मा, खुर्शीदा, ज्योति, शिक्षा, बबीता, रीना, रेखा, सुमन, अर्चना, सविता आदि मौजूद रही।