{"_id":"5990ad7e4f1c1b4a3a8b49e2","slug":"21502653822-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदो के परिजनों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदो के परिजनों को सम्मानित किया
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने शहीदों के परिजनों के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया।
मंत्री के नेतृत्व में बाइकों पर सवार कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा गांव काकड़ा से आरंभ हुई। प्रधानमंत्री के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य देश प्रेम में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित करना है। काकड़ा गांव से आरंभ हुई तिरंगा यात्रा शाहपुर, बसी, आदमपुर, शिकारपुर, गढ़ीनौआबाद, भौराकलां, खरड, फुगाना, डूंगर, राजपुर छाजपुर, विज्ञाना, बिटावदा, इटावा आदि गांवों में पहुंची। मंत्री जी ने फुगाना गांव में लोकेंद्र, राजपुर-छाजपुर में भंवर सिंह तथा दुर्गनपुर में ब्रजपाल सिंह के परिवारों के मुखिया को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।