{"_id":"692222024db8b5e8b600d432","slug":"21-jamaatis-from-telangana-mewat-rajasthan-found-questioned-by-police-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-159281-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तेलंगाना, मेवात, राजस्थान के मिले 21 जमाती, पुलिस ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तेलंगाना, मेवात, राजस्थान के मिले 21 जमाती, पुलिस ने की पूछताछ
विज्ञापन
शाहपुर। बुढ़ाना के मदरसे में पढ़े दो युवकों के गुजरात में पकड़े जाने के बाद से जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। गांव आदमपुर व बसीकलां में बाहरी लोगों की सूचना पर एसपी देहात आदित्य बंसल गांव में पहुंचे और तेलंगाना, मेवात, राजस्थान के लोगों से पूछताछ कर आईडी प्रूफ चेक की। थाने बुला कर भी पूछताछ की गई। शनिवार को सभी लोग अपने घर के लिए रवाना हो गए है।
शाहपुर पुलिस को शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां व आदमपुर में बाहरी लोगों के आने की सूचना मिली। सूचना पर देर रात एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव बसीकलां पहुंची। वहां पुलिस को गांव में तेलंगाना राज्य के एक दर्जन महिला व पुरुष तथा गांव आदमपुर में नौ लोग मिले। इनमें छह व्यक्ति मेवात, दो राजस्थान व एक व्यक्ति आजमगढ़ जनपद का था। पुलिस ने ग्रामीणों से इन सभी लोगों के बारे में जानकारी की।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि यह सभी लोग जमाती हैं, जो मस्जिदों में ठहरते है। इसके बाद पुलिस ने दोनों गांवों में मिले सभी लोगों को अपनी पहचान से संबंधित कागजात लेकर थाने बुलाया। देर रात में ही सभी महिला व पुरुष थाने पहुंचे।
विज्ञापन
एसपी देहात ने इन लोगों से पूछताछ की। सभी की आईडी प्रूफ देखे। उनसे गांव में रहने वाले उनके परिचित लोगों के बारे में भी जानकारी की। उनके आधार कार्ड व सभी कागजात देखने के साथ ही उनकी आजीविका चलाने के लिए आय के स्रोत के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने सभी लोगों को थाने से जाने दिया। उन्हें गांव से चले जाने की हिदायत दी गई।
एसपी देहात ने बताया कि बाहर से आए सभी लोग शनिवार को अपने-अपने घर रवाना हो गए हैं । उन्होंने बताया कि प्रधानों से कहा गया है कि जो भी जमाती या अन्य बाहरी व्यक्ति थाना क्षेत्र में आता है, उसे सबसे पहले थाने पर आकर अपनी जानकारी दर्ज करानी होगी ।