फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   21 flyovers will be built on the Doon Highway from Partapur to Muzaffarnagar.

Muzaffarnagar News: परतापुर से मुजफ्फरनगर तक दून हाईवे पर बनेंगे 21 फ्लाईओवर

Wed, 10 Dec 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
21 flyovers will be built on the Doon Highway from Partapur to Muzaffarnagar.
मुजफ्फरनगर। एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने बताया कि एनएच-58 के चौड़ीकरण की डीपीआर तैयार की जा रही है। परतापुर से मुजफ्फरनगर के बीच छह लेन हाईवे पर 21 फ्लाईओवर बनेंगे। एनएचएआई सभी हाईवे पर ऑप्टीकल फाइबर के केबिल बिछाने की योजना बना रहा है। मिट्टी बेशकीमती होती है, इसी वजह से अब हाईवे निर्माण में सॉलिड और फर्टिलाइजर वेस्ट का प्रयोग भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिवक्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे चेयरमैन ने बताया कि परतापुर से मुजफ्फरनगर तक करीब 80 किमी के हाईवे को छह लेन किया जाएगा। मुजफ्फरनगर में हाईवे चौड़ीकरण की लंबाई 40.11 किमी रहेगी, जिसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। पीनना के पास भी एक अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के रूप में प्रस्तावित करीब 650 किमी लंबे शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस वे एलाइनमेंट बनाया जाएगा। फिलहाल यह चार लेन का बनाया जाएगा। शामली से गोरखपुर तक एलाइनमेंट पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n वहलना में जंक्शन से आसान होगा आवागमन : एनएचएआई की ओर से वहलना चौक पर जंक्शन का निर्माण कराए जाने की तैयारी है। इसके लिए 185 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। यहां से गुजरने वाले प्रत्येक रास्ते पर वाहनों का आवागमन आसानी से होगा सकेगा। हादसों पर नियंत्रण लगेगा और यातायात व्यवस्था बेहतर रहेगी। एनएचएआई के चेयरमैन ने बताया कि फ्लाईओवर 30 करोड़ रुपये में भी बन सकता था लेकिन सुरक्षा और सुविधा सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रख निर्माण पर 185 करोड़ का खर्च किए जाएंगे। भविष्य में मुजफ्फरनगर के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा।
हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जौली रोड बिलासपुर कट पर अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed