फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   208 workers quarantined in Sadar Tehsil sent home

सदर तहसील में क्वारंटीन किए 208 श्रमिकों को भेजा घर

Sun, 17 May 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
208 workers quarantined in Sadar Tehsil sent home
चरथावल। रविवार को शाम के समय तीनों केंद्रों से सदर तहसील के क्वारंटीन किए 208 श्रमिकों को घर भेजा। केंद्र इंचार्ज केशव कुमार शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद छोड़े गए सभी श्रमिक होम क्वारंटीन रहेंगे। गांधी इंटर कॉलेज में बुखार से पीड़ित सभी 10 श्रमिकों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें मिलाकर इस केंद्र से 130 श्रमिकों को घर भेजा। यहां पश्चिम बंगाल के बचे 31 श्रमिकों की ट्रेन का इंतजाम होने पर रवाना किया जाएगा। वहीं चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज से 24 श्रमिकों को छोड़ दिया। इनके अतिरिक्त इस केंद्र पर शनिवार की रात में जिला मुख्यालय से पश्चिम बंगाल के 57 कामगार भेजे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज से 54 श्रमिकों को मुक्त किया। यहां तीन श्रमिक रह गए हैं। इनमें दो फतेहपुर और एक बरेली का है। छोड़े गए सभी श्रमिक अकबर गढ़ (मथुरा), चौकड़ा, नंगला राई आदि गांवों के हैं और घरों में होम क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed