फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20400 intoxicating pills recovered from car, two arrested

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कार से 20400 नशीली गोली बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 15 Sep 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
20400 intoxicating pills recovered from car, two arrested
- गोलियों की कीमत करीब एक लाख रुपये, कार के डैश बोर्ड पर रखी थी पुलिस की कैप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने कार में आगे पुलिस की कैप रखकर नशीली गोलियाें की तस्करी का मामला पकड़ा है। चेकिंग के दौरान कार में एक लाख रुपये की 20400 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी यह गोलियां रामपुरी स्थित मेडिकल स्टोर से रामपुर तिराहे पर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ ही मेडिकल स्टोर स्वामी व उसके साथी के खिलाफ भी कार्रवाई कर उनकी तलाश शुरू की है।

सीओ सिटी राम आशीष यादव ने बताया कि शहर कोतवाली ने देर रात बामनहेड़ी पुल रुड़की रोड से एक कार को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें छोटे-छोटे 34 बाक्स में 20400 नशीली गोलियां रखी मिलीं। तब पुलिस ने कार सवार दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी कादिर व रामपुरी निवासी अश्विनी को कार व गोलियों सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि रामपुरी निवासी वैभव शर्मा रामपुरी में अपने घर पर मेडिकल स्टोर व उसका साथी रामपुरी निवासी रोहित पास में ही कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता है। वही दोनों यह गोलियां लाए थे।
विज्ञापन

वैभव शर्मा व रोहित द्वारा लालच देने पर वह यह गोलियां मेडिकल स्टोर से रोहित की कार में रख कर दोनों के कहने पर रामपुर तिराहे पर ले जा रहे थे। दोनों को वहां पर मिलना था। मेडिकल की आड़ में वैभव व रोहित इन गोलियों को रिक्शा चालकों व नई उम्र के युवकों को बेचते व तस्करी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में रखते थे पुलिस की कैप
सीओ ने बताया कि आरोपी अपनी कार में पुलिस की कैप को आगे डैश बोर्ड पर रखते थे ताकि चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोका न जाए। कार में दोनों लोगों को संदिग्ध मानते हुए रोक कर तलाशी ली गई तो नशीली गोलियां की तस्करी का धंधा पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed