फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देव पब्लिक इंटर कॉलेज के बच्चों ने बाजी मारी

देव पब्लिक इंटर कॉलेज के बच्चों ने बाजी मारी

Sun, 28 Apr 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
देव पब्लिक इंटर कॉलेज के बच्चों ने बाजी मारी
देव पब्लिक इंटर कॉलेज के बच्चों ने बाजी मारी
विज्ञापन

मंसूरपुर। देव पब्लिक इंटर कालेज मंसूरपुर के प्रबंधक विकास बालियान ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परिणाम 80 प्रतिशत रहा । हाईस्कूल में आरजू कश्यप 87, अंजली 85, अनु 82 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में अंशु 75, एकता 73, सिमरन ने 73 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में 80 में से 60 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त किए।
हाईस्कूल में अंशुल व इंटर में अंजली टॉपर रही
मंसूरपुर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज जड़ौदा का हाईस्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने बताया कि हाईस्कूल के छात्र अंशुल कुमार ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम तथा जनपद में छठा स्थान प्राप्त किया। अमन चौधरी ने 84, मसीह उल्ला ने 83 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में अंजलि ने 77, शिवा ने 73, आंचल 72 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

हाईस्कूल में निकिता व इंटर मे तनु ने टॉप किया
मंसूरपुर। महर्षि दयानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंसूरपुर के प्रधानाचार्य अनिल शास्त्री ने बताया कि हाईस्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल की छात्रा निकिता ने 87, शुभम ने 85 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट का परिणाम 91 प्रतिशत रहा। तनु त्यागी ने 78.8 प्रतिशत, मनसाद ने 75.2 प्रतिशत, आलोक सैनी ने 72 अंक लेकर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट में 107 विद्यार्थियों में से 97 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed