{"_id":"5cb225d6bdec2214367b8ab0","slug":"201555178966-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गाष्टमी पर कन्याओं का पूजन कर खोले व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गाष्टमी पर कन्याओं का पूजन कर खोले व्रत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गाष्टमी पर कन्याओं का पूजन कर खोले व्रत
पुरकाजी/मीरापुर। दुर्गाष्टमी व रामनवमी पर्व पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने अपने घरों में छोटी कन्याओं का पूजन कर उन्हें खाना खिलाने के बाद नवरात्र के व्रतों का समापन किया। दुर्गा स्वरूप कन्याओं से आशीर्वाद लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए गए।
पुरकाजी में दुर्गाष्टमी व रामनवमी पर्व पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा भवानी के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद अपने घरों में दुर्गा स्वरूप छोटी कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें खाना खिलाकर और उपहार भेंट कर उनसे आशीर्वाद लेते हुए विधिवत नवरात्र के व्रतों का समापन किया। मीरापुर में दुर्गाष्टमी पर घरों में देवी पूजन के साथ कन्या पूजन भी किया गया। अष्टमी व नवमी पर सभी उपासकों ने विधिवत पूजन के साथ व्रत पूर्ण किए। मंदिरों में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उधर, श्रीमाता काली मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीराम दरबार व श्रीराधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की स्थापना कराई गई। देव स्थापना से पूर्व सभी प्रतिमाओं की कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया।