{"_id":"5c9e5a12bdec2214374a7d70","slug":"201553881618-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट मेरा नहीं मेरे मुल्क का अधिकार, सही इस्तेमाल करें: उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट मेरा नहीं मेरे मुल्क का अधिकार, सही इस्तेमाल करें: उलमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड़ ने कहा कि मेरा वोट लोकतंत्र और सेक्युलरिज्म को चलाने और बचाने का जरिया है। जिसका सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए।
शुक्रवार को जारी अपील में मुफ्ती अहमद गौड़ ने कहा कि चुनाव यह तय करता है कि मुल्क के निजाम को चलाने के लिए कौन बेहतर है और किसको इसका जिम्मेदार बनाया जाए। वोट के जरिये ही किसी भी ईमानदार और काबिल व्यक्ति को गद्दी पर बैठाया जाता है। उन्होंने कहा कि मेरा वोट मेरे मुल्क का अधिकार है इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे व्यक्ति को वोट दे जो सभी की सेवा का भाव रखता है। साथ ही हमारी यह जिम्मेदारी भी बनती है कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ें। मुफ्ती अहमद ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि वोट की कीमत है और वोट की कीमत दी और ली भी जा रही है। यह बड़ी विडंबना है और प्रजातंत्र पर बहुत बड़ा हमला है। वोट ऐसी चीज है जिसे किसी भी कीमत पर बेचा नहीं जा सकता। वोट बेचे जाने को लेकर दारुल उलूम ने भी फतवा जारी किया हुआ है कि वोट को बेचना नहीं चाहिए। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल करते हुए वोट का इस्तेमाल करें।
खुद करें मतदान और दूसरों को भी प्रेरित करें: एसडीएम
देवबंद। राजकीय कन्या इंटर कालेज में मतदान जागरूकता दिवस पर एसडीएम राकेश कुमार द्वारा मतदान के प्रति शपथ दिलाई गई।
एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि मतदान जागरूकता अभियान के तहत मतदान करने तथा दूसरों को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल ने कहा कि अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने और जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करेंगे। इस मौके पर तहसीलदार कमलेश कुमार, राजकिशोर गुप्ता, चौ. ओमपाल सिंह, विनय कुच्छल, हाजी मुस्तकीम, राजकुमार, मौ. हारिस, मौ. कादिर, राजकुमार जाटव आदि मौजूद रहे।