{"_id":"5c34f536bdec2256de78ff08","slug":"201546974518-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातन छात्राओं ने साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातन छात्राओं ने साझा किए अनुभव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरातन छात्राओं ने साझा किए अनुभव
सिसौली। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिसौली की पुरातन छात्राओं ने अध्ययनरत छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। स्कूल परिसर को सुंदर रंगोलियों से सजाया गया।
पुरातन छात्रा समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, राजकीय हाईस्कूल मोहम्मदपुर रायसिंह के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रा मोनिका, पायल, शीनू व मीनू ने सरस्वती वंदना तथा शालू और निष्ठा भारद्वाज ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मीनू शर्मा, प्रिया मित्तल, झलक बेनीवाल, शाहीन खातून और काजल ने देशभक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए। कॉलेज की पूर्व छात्रा रही शिक्षिका अमरेश चौधरी, मोनिका, नूपुर शर्मा एवं लेखपाल रविता ने अध्ययन छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए। विधि, सोनिया ने कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। घटा राज ने कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है, पंक्ति से नारी सशक्तिकरण की अलख जगाई। शिक्षिका सीमा कुमारी ने छात्राओं को नैतिक मूल्यों की महत्ता बताई। विदुषी के नेतृत्व में छात्राओं ने स्कूल परिसर को आकर्षक रंगोलियों से सजाया। प्रधानाचार्या अलका तोमर ने कहा कि पुरातन छात्रा सम्मेलन से अध्ययन छात्राओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कॉलेज के प्रगति में सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में 75 से ज्यादा पुरातन छात्राएं शामिल हुईं। इस अवसर पर पूनम, शिवानी, विनोद कुमार, बबीता सैनी, आशीष, देवेंद्र, सुशीला आदि मौजूद रहीं। संचालन श्वेता रानी ने किया।