फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आशाओं को दिया जाएगा रोग नियंत्रण का प्रशिक्षण

आशाओं को दिया जाएगा रोग नियंत्रण का प्रशिक्षण

Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
आशाओं को दिया जाएगा रोग नियंत्रण का प्रशिक्षण
मुुजफ्फरनगर। संक्रामक रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण स्तर पर कार्यरत आशाओं को मजबूत करने पर जुटा है। उन्हें प्रशिक्षण देकर रोग नियंत्रण के तरीके बताए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक में 40-40 आशाओं को प्रशिक्षण देने की योजना है।
विज्ञापन

ग्रामीण स्तर पर आशाएं स्वास्थ्य विभाग की पहली कड़ी हैं। योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर इन्हीं के माध्यम से होता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग उन्हें और अधिक अपडेट करने में जुटा है। जनपद में 1960 आशाएं कार्यरत हैं। इनमें से प्रत्येक ब्लाक की 40-40 आशाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। सात से 15 जनवरी तक प्रशिक्षण सत्र होंगे। शुरुआत शाहपुर और बुढ़ाना ब्लाक से होगा। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि संक्रामक रोगों की रोकथाम के संबंध में आशाओं को प्रशिक्षित किया जाना है। यदि गांव में बुखार या अन्य किसी संक्रामक बीमारी के रोगी हैं तो आशाएं तुरंत उनकी सूचना विभाग को देंगी। मलेरिया जांच के लिए रक्त पट्टिकाएं बनाने में सहयोग करेंगी।
विज्ञापन


चरथावल और सिसौली में पहुंचेगी सर्वेक्षण टीम
मुजफ्फरनगर। नगर निकायों में चल रहे स्वच्छ सर्वेक्षण में शनिवार यानि आज सर्वे टीम चरथावल और सिसौली नगर पंचायत में पहुंचेगी। स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक सरदार बलजीत सिंह ने बताया कि टीम नगर पंचायतों में स्वच्छता का सर्वे करेगी। नागरिकों से प्रतिकिया ली जाएगी तथा सफाई की स्थिति भी देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed