{"_id":"5c22709cbdec2256f03e980d","slug":"201545760924-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग ठेके की वसूली न होने पर टीओ, टीएस का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग ठेके की वसूली न होने पर टीओ, टीएस का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्पुरनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में पार्किंग के नौ ठेकों से धनराशि जमा नहीं कराने पर चेयरपर्सन ने कर निर्धारण अधिकारी और कर राजस्व अधीक्षक के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। करीब 40 लाख के पार्किंग ठेकों के मामले में ठेकेदार से राशि जमा नहीं कराई जा रही थी।
नगर पालिका क्षेत्र में पार्किंग के नौ ठेके छोड़े गए थे। ठेके की बोली के दौरान 30 प्रतिशत धनराशि जमा कराई गई थी। मार्च माह में वर्क ऑर्डर जारी हुआ। इसके तीन दिन बाद ठेके की 30 प्रतिशत धनराशि जमा कराई जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक यह राशि जमा नहीं हुई। इसके अलावा स्टांप शुल्क, जीएसटी भी जमा नहीं कराया गया। 31 दिसंबर तक ठेके की पूरी राशि जमा हो जानी चाहिए, लेकिन टीओ अरुण कुमार तथा टीएस आरडी पोरवाल ने इस दिशा में कोई प्रगति नहीं दिखाई। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने दोनों को पत्र जारी कर ठेका राशि जमा कराने को कहा था। कार्रवाई नहीं होने पर दोनों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है। लाइसेंस लिपिक विजय जैन को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। उधर, पार्किंग ठेकों में ठेले एवं फड़ लगवाने की शिकायतें मिलने पर इन्हें खाली कराने के आदेश दिए हैं। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कार्रवाई की पुष्टि की है।