{"_id":"5b844c9f42c792464c73e3cd","slug":"201535397023-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी के पदाधिकारियों ने चंदा एकत्र किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी के पदाधिकारियों ने चंदा एकत्र किया
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी के पदाधिकारियों ने चंदा एकत्र किया
बुढ़ाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कस्बे के बाजार में घूमकर केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा एकत्र किया। केरल में आई बाढ़ से हुए जानमाल के नुकसान की भरपाई के लिए सैकड़ों लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सोमवार को मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार चंदा एकत्र कार्यक्रम चलाया। एबीवीपी के पदाधिकारी व सदस्य एकत्र होकर बाजार में निकल पड़े। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए दुकानदारों से विनती कर यथासंभव सामर्थ्य के अनुसार दान देने को कहा। पूरे दिन बाजार में घूमकर धन एकत्र किया गया। नगर मंत्री अभिषेक संगल ने बताया कि एकत्र यह धन पेटीएम द्वारा केरल सरकार को भेजा जाएगा। इस मौके पर नगर मंत्री अभिषेक संगल के नेतृत्व मे अंकित कंसल, मनु सहरावत, सार्थक गर्ग, शौर्य बंसल, लक्ष्य सोनी, विशाल जैन, तुषार सैनी, अंशुल व प्रियांशु सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।