{"_id":"5b6899944f1c1ba61f8b7482","slug":"201533581716-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक व इंस्पेक्टर प्रकरण ने तूल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक व इंस्पेक्टर प्रकरण ने तूल पकड़ा
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक के समर्थन और विरोध में स्वर उभरे
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। भाजपा विधायक और इंस्पेक्टर के बीच तनातनी का मामला सोशल मीडिया में वायरल होने से सुर्खियों में आने पर तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर दोनों के समर्थक खुलकर सामने आ गए हैं। दोनों के ही समर्थकों ने बैठक करके विधायक और इंस्पेक्टर पर आरोपों की झड़ी लगा दी। एक पक्ष के समर्थकों ने विधायक के बारे में यहां तक कह दिया कि वे एक जाति विशेष के इंस्पेक्टर को दबाव मेें लेकर परेशान कर रहे हैं। अब यह मामला भाजपा के शीर्ष नेताओं तक भी पहुंच चुका है।
डाक बंगले में सोमवार को विधायक विक्रम सिंह सैनी के खिलाफ इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा के समर्थन में क्षेत्र के लोगों ने बैठक कर विधायक पर अपने निजी समर्थकों के चलते एक विशेष जाति के इंस्पेक्टर को परेशान करने का आरोप लगाया। बैठक में लोगों ने कहा कि इंस्पेक्टर ने क्षेत्र में जुआ, सट्टा, शराब बंद करा दी है। क्षेत्रीय लोग इंस्पेक्टर के कार्य से संतुष्ट हैं। आरोप है कि विधायक इंस्पेक्टर को विशेष जाति का होने के कारण परेशान करते हैं, जिसका क्षेत्र की जनता विरोध करती है। वक्ताओं ने कहा कि वे भी भाजपा कार्यकर्ता हैं और इंस्पेक्टर के समर्थन में एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल इंस्पेक्टर और विधायक के प्रकरण को उनके बताएगा। बैठक में चंद्र प्रकाश, एलडीबी बैंक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह, हरेंद्र चौधरी, सेंसरपाल, हरवीर, विनोद, संजय राठी, ओमबीर, रविंद्र प्रधान, सुभाष, जयपाल, राजेंद्र, सुरेंद्र, विनोद, विकास आदि मौजूद रहे। वहीं, विधायक के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीश खटीक के आवास पर हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इंस्पेक्टर द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी अभद्रता की जाती है तथा पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत करने पर उनके साथ मारपीट करना आम बात हो गई है। इतना ही नहीं थाना क्षेत्र के गांव से गो तस्करों से पैसे लेने की शिकायत होने पर इस प्रकरण की सीओ जांच कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में उनका ही उत्पीड़न हो रहा है। इंस्पेक्टर को शीघ्र नहीं हटाया गया तो कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर भाजपा सरकार की छवि को खराब कर रहे हैं। बैठक में महेश चंद शर्मा, रितु, राजीव, जयपाल सिंह, दीपक, राजपाल, राहुल आदि मौजूद रहे।