{"_id":"5b5e12f04f1c1b4e748b7bce","slug":"201532891888-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितताओं को लेकर खुली बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितताओं को लेकर खुली बैठक में हंगामा
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। ब्लॉक के गांव खांजापुर में अरसे से राशन कार्डों में अनियमितताओं को लेकर खुली बैठक में नाम काटने वाले ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने गांव पहुंचकर पात्र लोगों के चयन के लिए कैंप लगवाने के निर्देश दिए।
जिला मुख्यालय से सटे गांव खांजापुर में राशन कार्डों के मामले में धांधली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। खुली बैठक में पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान और आपूर्ति निरीक्षक के सामने राशन कार्डों की सूची में जिन लोगों के नाम कटवा दिए थे। परिवार की महिलाओं ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर अन्य नाम जुड़वाने के लिए पात्र लोगों के नाम कटवा रहे है। माहवार राशन वितरण के दौरान जब लोगों को मालूम चलता है, तो आक्रोश बढ़ता है। शिकायत पर विभाग ने खुली बैठक का आयोजन किया। जिसमें हंगामा हुआ। हंगामे की खबर लगने पर बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। जिन लोगों के राशन कार्ड बनने हैं, उनके लिए गांव में कैंप लगवाया जाएगा। ब्लॉक के माध्यम से सूची आपूर्ति विभाग को भेजी जाएगी। उसके बाद राशन कार्डों के बनने का कार्य किया जाएगा। प्रधान सतेंद्र बालियान, सचिव भूपेंद्र सिंह, आपूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार मौजूद रहे।