{"_id":"5b577ae44f1c1b0c718b5f68","slug":"201532459748-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभागीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभागीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभागीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में दो दिवसीय 29वीं संभागीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को एसडीएम सदर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में पहले दिन 69 किलो भारवर्ग के प्रतिभागियों ने दो-दो हाथ किए।
बघरा के जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम सदर धर्मेंद्र कुमार व विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मनोज जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय प्रांगण में उपजिलाधिकारी सदर द्वारा पौधरोपण किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में लखनऊ से 26 विद्यालय के 237 बच्चे भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन 69 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला हुआ, जो हेमन व हरिओम के बीच बराबरी पर छूटा। इससे पहले छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों व नृत्य नाटिका के जरिये सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के उप प्राचार्य करण सिंह ने प्रतिभागियों से कहा कि स्वस्थ शरीर के लिये खेल भी जरूरी है। प्रतियोगिता के मुख्य मुकाबले 25 जुलाई को होंगे, जिसमें खेल विशेषज्ञ के रूप में रोशन लाल, गोविंद, प्रदीप, आदेश व जितेंद्र को नियुक्त किया गया है। पहले दिन सविता, संगीता, छवि, सुनील मेहता, राजवीर, जिज्ञासा, सुनीता, अशोक, अनिल त्यागी व अनिल गिरी का सहयोग रहा।