{"_id":"5b4cf61c4f1c1b45748b5430","slug":"201531770396-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक पर हमला, यात्रियों में अफरातफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक पर हमला, यात्रियों में अफरातफरी मची
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान समर्थकों का बस चालक पर हमला
सिखेड़ा।
रोडवेज बस के नीचे गिरने से ग्राम प्रधान की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त होने से प्रधान उसके भाई और ग्रामीणों ने बस चालक पर हमला बोल दिया। चालक पर हमला बोलने पर बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हमलावरों से जान बचाने को बस में सवार महिलाएं चालक के ऊपर लेट गईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाठियां फटकार करके हमलावरों को खदेड़ा। पुलिस ने प्रधान व उसके भाई को हिरासत में ले लिया तथा घायल को मेडिकल कराने को अस्पताल में भेजा।
गांव निराना का प्रधान इस्तकार अपनी बाइक पर मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। गुलशन फैक्ट्री के पास प्रधान ने रोडवेज बस से ओवरटेक करते हुए अपनी बाइक आगे निकाली। बाइक अनियंत्रित होकर बस के पहिए के नीचे गिर गई, जबकि प्रधान बस के नीचे आने से बाल बाल बच गया। बस का पहिया उतरने से बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। प्रधान ने बस को रुकवाकर चालक अबरार को नीचे उतार लिया और गांव में फोन कर दिया। गांव से प्रधान का भाई मोबीन अपने साथ कुछ गांव के युवकों को लेकर मौके पर पहुंची। इन ग्रामीणों ने चालक पर लाठी व डंडों से हमला बोल दिया। चालक के साथ मारपीट करने पर बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस में सवार महिलाएं जान बचाने को चालक के ऊपर लेट गईं थी। इसी दौरान जानसठ थाना के इंस्पेक्टर प्रेमसिंह राणा अपनी कार द्वारा वहां से गुजर रहे थे। हंगामा होते देखकर इंस्पेक्टर ने कार रोक ली और थाना सिखेड़ा पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों को लाठियां फटकार खदेड़ा। पुलिस ने प्रधान व उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।