फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नेपाल में कबड्डी सीरीज जीतकर का लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

नेपाल में कबड्डी सीरीज जीतकर का लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

Thu, 12 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
नेपाल में कबड्डी सीरीज जीतकर का लौटे खिलाड़ियों का स्वागत
शाहपुर। जनहित स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच विजय चौधरी और संजीव कुमार काकड़ा ने बताया कि नेपाल के महेंद्र नगर में सात जुलाई से आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में चार मैचों की सीरीज खेली गई। भारतीय टीम ने नेपाल की टीम को 3-1 से हराकर सीरीज जीती। नेपाल गई टीम में गांव गढ़ी बहादुरपुर के सिद्धार्थ बालियान, सोरम के शुभम कुमार, मुंडभर के शिवम कुमार व माजरा के दीपक पवार शामिल रहे। चारों खिलाड़ियों ने पूरी सीरीज में अपना दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के वापस लौटने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, प्राचार्य मीनाक्षी मेहता, राजेंद्र चौधरी, जितेंद्र कुमार आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


बसेड़ा में चुनी जाएगी जिला बालक कबड्डी टीम
शाहपुर। जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि गांव बसेड़ा में 15 जुलाई को जनपद स्तरीय बालक कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 27 जुलाई से 29 जुलाई तक गौतमबुद्धनगर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। चयन के लिए प्रतिभागी का वजन 70 किलोग्राम और उसकी आयु 20 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए। टीम के चयन के लिए मैच आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शन के आधार खिलाड़ियों में से टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed