फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एससी के छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

एससी के छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
एससी के छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में स्नातक में प्रवेश में निर्धारित फीस से अधिक वसूलने पर एससी के छात्रों ने प्रदर्शन किया। डीएम को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया। अनुसूचित जाति के छात्रों ने डीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि डीएवी कॉलेज में उन लोगों से निर्धारित फीस से अधिक की वसूली की जा रही है। अब से पहले एससी के छात्रों से कभी भी इतनी फीस नहीं ली गई। ज्ञापन देने वालों में योगेंद्र, अजय, अभिषेक कुमार, शिवम आदि रहे।
विज्ञापन


पेंशन आदि की फाइल 30 तक भेजे
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने जिले के समस्त प्रधानाचार्यों को पत्र जारी करते हुए कहा कि जिन शिक्षकों के पेंशन, जीपीएफ, बीमा, चयन वेतनमान, परिवार कल्याण, पदोन्नति आदि के मामले हैं उन्हें तीस जून तक भेज देें। इन सभी का समय से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


एनसीसी कैडेट की खेलकूद प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। एनसीसी की यूपी बटालियन के शिविर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
शुभारंभ कर्नल सुमित बंसल ने किया। चार वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स खो-खो में साक्षी मलिक, रस्साकशी में आंचल वर्मा, जूनियर ब्वायज वर्ग वालीबाल में रजत पाल, रस्साकशी में अभिषेक मलिक के नेतृत्व वाली टीम जीती। सीनियर वर्ग गर्ल्स में बालीवाल में साक्षी चौहान, खो-खो में रश्मि शर्मा, रस्साकशी में शैली राठी की टीम ने प्रथम स्थान पाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने अच्छी प्रस्तुति दी। पूजा शर्मा, सचिन शर्मा, प्रगति चौहान, वैशाली शर्मा, फातिमा त्यागी, मोनू पाल ने प्रस्तुति दी। संचालन विजय कुमार ने किया। अरविंद चौधरी, एसएन सिंह, सतेंद्र तोमर, जयवर्द्धन, कश्मीर सिंह, सतीश कुमार, सरुप सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रवीण मलिक, प्रदीप, विश्वेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed