{"_id":"5afc81264f1c1bd3408b5d7d","slug":"201526497574-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिया चोरी करने वाला गैंग पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरिया चोरी करने वाला गैंग पकड़ा
Updated Thu, 17 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरिया चोरी करने वाला गैंग पकड़ा
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने गाड़ियों से सरिया चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों ने सरिया भी बरामद किया है। पुलिस को इस गैंग में शामिल एक महिला की भी तलाश है।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि गत सात मई को समर इंटरप्राइजेज मुजफ्फरनगर से एक ट्रक सरिया लेकर फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में राबिया ट्रेडर्स जड़ौदा के यहां ट्रक रोककर 10 बंडल सरिया पप्पू उर्फ अनीस व राबिया पत्नी पप्पू उर्फ अनीस निवासी जड़ौदा को बेच दिया। बाकी बचा हुआ सरिया हस्तिनापुर मेरठ में गौरव शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी गणेशपुर थना हस्तिनापुर और मोहित पुत्र जयद्रथ हस्तिनापुर को बेच दिया था। ट्रक भी वहीं खड़ा कर दिया था। मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने पुलिस टीम के साथ राबिया ट्रेडर्स जड़ौदा से दस क्विंटल सरिया बरामद हुआ, जबकि किठौर से किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से ट्रक बरामद कर मोहित और गौरव शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर 55 क्विंटल सरिया बरामद किया। राबिया ट्रेडर्स से पप्पू उर्फ अनीस पुत्र शफीक निवासी जडौदा व शाहजेब पुत्र अब्दुल रहमान निवासी जसोई को पांच क्विंटल सरिया के साथ गिरफ्तार किया। इस गैंग में शामिल महिला राबिया समेत दो आरोपियों की तलाश जारी है।