फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शुगर मिल बंद हुई तो सीएम से मिलेंगे भाजपाई

शुगर मिल बंद हुई तो सीएम से मिलेंगे भाजपाई

Sat, 05 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल बंद हुई तो सीएम से मिलेंगे भाजपाई
खतौली। गांव अंतवाड़ा में भाजपा किसान मोर्चा मंडल के कार्यकर्ताओं की आपातकालीन बैठक बुलाई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि शुगर मिल बंद के प्रचार प्रसार को लेकर रोष प्रकट किया गया। चेतावनी दी कि किसानों का पूरा नहीं लेने पर शुगर मिल बंद की गई तो वे लखनऊ में सीएम योगी से मिलकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बाबूराम गुर्जर ने कहा कि शुगर मिल में कुछ दिन पूर्व 50 किग्रा की घटतौली पकड़ी गई थी। जिसको लेकर सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने थाने में मिल के जीएम के विरुद्ध घटतौली की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। किसानों पर दबाव बनाने के लिए जीएम ने समिति के अध्यक्ष समेत तीन किसानों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात किसानों के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का पूरा गन्ना लेने तक मिल को बंद नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में मनोज कुमार, रामफल, अरविंद, कंवल सिंह, कृष्णपाल, प्रमोद, बिलकीश, अनिल कुमार, देवेंद्र, सुधीर, जगमेर, विपिन, महाराज सिंह, गंगाराम, लालू, ब्रहमपाल, गंगाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed