{"_id":"5ad796564f1c1b3c0a8b5475","slug":"201524078166-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर की तकनीकि टीम ने नौ बिदुंओं पर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर की तकनीकि टीम ने नौ बिदुंओं पर की जांच
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी टीम ने फाइलों को खंगाला
चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
एक साल पहले विरोधी गुट की शिकायत पर जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम ने नौ बिंदुओं पर वित्तीय अनियमितताएं पाईं थीं। इस संबंध में कमिश्नर के आदेश पर बुधवार को धनराशि और उसके लिए दोषियों के उत्तरदायित्व निर्धारण को सहारनपुर की जांच टीम नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के बयान लिए और फाइलों को खंगाला।
पिछली पंचवर्षीय योजना में नगर पंचायत चरथावल के अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी की पत्नी बीना त्यागी अध्यक्ष थीं और सतेंद्र सपा से नामित सदस्य थे। पिछले वर्ष मई में एक हफ्ते तक विपक्षी सभासद गौरव, गुलफाम समेत विपक्षी गुट ने निर्माण कार्यों में वित्तीय धांधली का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर आमरण अनशन और धरना दिया था, तभी फर्जी बोर्ड बैठक कर तमाम प्रस्ताव मंजूर कराने संबंधी 12 बिदुओं पर कमिश्नर को शिकायत की थी। कमिश्नर द्वारा जांच के आदेश पर डीएम ने टीम गठित कर जांच कराई, जिसमें बीते 28 सितंबर को तत्कालीन डीएम जीसी प्रियदर्शी ने अधीनस्थों की रिपोर्ट पर नौ बिदुओं को सही मानते हुए वित्तीय अनियमितताएं पाई थी। कमिश्नर ने डीएम की रिपोर्ट पर 24 अक्तूबर 2017 को वित्तीय अनियमितता की धनराशि और उसके लिए दोषियों के उत्तरदायित्व का निर्धारण कराने के लिए प्राविधिक परीक्षक तकनीकी जांच प्रकोष्ठ को सौंपी थी, तब से मामला फाइलों में दबा था। हालांकि विपक्षी गुट के दबाव मामले में तत्पर था। मंगलवार को सहारनपुर से प्राविधिक परीक्षक विवेक कुमार के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर शिकायतकर्ताओं को तलब किया और उनके बयान लिए। उसके बाद लिपिक महेश प्रसाद से सरकारी रिकॉर्ड और वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित फाइलों का मुआयना किया। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई मानी जा रही है। विरोधी गुट से पूर्व सभासद के पति सलीम त्यागी, गुलफाम कुरैशी, विजेंद्र त्यागी, इस्लामुद्दीन त्यागी, फतेहदीन समेत दर्जनों शिकायतकर्ता मौजूद रहे।
राशन डीलर समेत दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा
चरथावल। निरधना गांव के राशन डीलर समेत दो के खिलाफ सरकारी रिकार्ड फाड़ने और उपभोक्ता को जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। गांव के ग्राहक रुखसाने आलम का आरोप है कि गांव के डीलर द्वारा अवैधानिक तरीके से सरकारी सस्ते गल्ले का ब्लैक करना, रिकार्ड गायब होने की फर्जी गुमशुदगी दर्ज कराने और वादी को जान से मारने की धमकी दी है। मामले में डीलर समेत दो युवकों को नामजद किया है।