फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सदर ब्लाक में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन

सदर ब्लाक में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन

Fri, 13 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सदर ब्लाक में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बताई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सदर ब्लाक में आयोजित लोक कल्याण मेला एवं लाभार्थी सम्मेलन में डीडीओ मोतीलाल व्यास ने कहा कि सरकार ने आम आदमी के लिए जनकल्णकारी योजना चलाई है। समाज में अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ मिलना चाहिए। इस अवसर पर पात्रों को योजनाओं का लाभ भी दिया गया।

डीडीओ ने कहा कि जनपद में विकास के कार्य तेजी के साथ हो रहे है। लाभार्थी सम्मेलन में उपस्थित ग्राम प्रधानों, स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारियों, आंगनबाड़ियों एवं आशा से डीडीओ ने कहा कि स्कूल चलो अभियान में सभी बच्चों को पंजीकरण कराया जाए, एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि सभी को सुरक्षा प्रदान की जाए और भयमुक्त समाज की स्थापना हो। प्रत्येक ब्लाक में तीन-तीन मॉडल स्कूल भी संचालित कराए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। ग्राम प्रधान अपने ग्रामों में विकास के कार्यों को प्राथमिकता दें। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 53,183 शौचालय निर्मित करा कर जनपद को ओडीएफ घोषित किया गया है। एसीएमओ ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को निशुल्क डिलीवरी, निशुल्क दवाईयां एवं योग्य चिकित्सकों की देख रेख में 48 घंटे रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed